मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं 2023 (Online Janam Praman Patra Kaise Banate Hain)

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाया जाता है | घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र 2023 ऑनलाइन आवेदन | online janam praman patra kaise banate hain (Birth Certificate Online Apply) | मोबाइल पर जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं | घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र फोन से कैसे डाउनलोड करें | जन्म-प्रमाण पत्र 2023 डाउनलोड | जन्म-प्रमाण पत्र फोन से डाउनलोड करें | जन्म प्रमाण संबंधित आवश्यक दस्तावेज |

इस लेख के माध्यम से आज हम सभी जानेंगे की घर बैठे मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं साथ ही जानेंगे जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए आवश्यक दस्तावेज कौन से हैं, ऑनलाइन आवेदन करने हेतु जन्म प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन फार्म कैसे भरें। जन्म प्रमाण पत्र प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिससे आवश्यक होने पर व्यक्ति के जन्म संबंधित सभी जानकारियों की पुष्टि की जाती है।

विद्यालय में दाखिला लेने से लेकर विभिन्न सरकारी कार्यों, एवं सरकारी लाभ प्राप्त करने हेतु जन्म प्रमाण पत्र एक आवश्यक दस्तावेज है, जन्म प्रमाण के आधार पर ही नागरिकों को उनके राज्य के ही आधार पर जन्म प्रमाण से संबंधित जितने भी लाभ हैं, उन सभी सेवाओं को आज के समय पर सरकार द्वारा ऑनलाइन जारी कर दिया गया है, जिससे कि नागरिक Birth Certificate से संबंधित सभी सेवाओं का लाभ अपने राज्य के अनुसार घर बैठे ही प्राप्त कर सकता है।

Online Janam Praman Patra Kaise Banate Hain
मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं

Birth Certificate Online Apply Details

[1].लेखजन्म प्रमाण पत्र हेतु ऑनलाइन आवेदन
[2].वर्ष2023
[3].उद्देश्यनागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र उपलब्ध कराना
[4].लाभनागरिक के जन्म से संबंधित जानकारियों की पुष्टि करना
[5].लाभार्थीदेश के सभी नागरिक
[6].ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनशिशु के जन्म के 21 दिनों बाद ऑनलाइन पंजीकरण
[7].आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन/ऑफलाइन
[8].अधिकारिक वेबसाइटcrsorgi.gov.in

जन्म प्रमाण पत्र क्या होता है?

Birth Certificate :- एक ऐसी महत्वपूर्ण दस्तावेज है किसके माध्यम से किसी भी व्यक्ति के जन्म से संबंधित विभिन्न जानकारियों की पुष्टि की जाती है, शिशु के जन्म के बाद ही शिशु के माता-पिता को शिशु का जन्म प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है, इस जन्म प्रमाण पत्र में शिशु के जन्म से संबंधित जानकारियां जैसे :- शिशु के माता-पिता से संबंधित जानकारियां, शिशु का जन्म किस अस्पताल में हुआ है, जन्म स्थान, जन्मतिथि, एवं उसके राष्ट्रीयता से जुड़े हुए आदि सभी महत्वपूर्ण जानकारियों का विवरण, शिशु के जन्म प्रमाण पत्र पर सरकारी कर्मचारियों द्वारा दर्ज किया जाता है।

माता-पिता चाहें तो शिशु के जन्म के 21 दिनों बाद अपने बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं, जिसके लिए निकटवर्ती सरकारी अस्पताल या कार्यालय जाना होगा।

जन्म प्रमाण पत्र के लाभ

  • जन्म प्रमाण पत्र व्यक्ति के व्यक्तिगत जानकारी की पुष्टि करता है।
  • शिक्षा हेतु शिक्षा संस्थान (विद्यालय) में दाखिला लेने हेतु जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है।
  • जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों के लिए आवेदन किया जा सकता जैसे :- आधार कार्ड, वोटर कार्ड , ड्राइविंग लाइसेंस आदि।
  • बाल विवाह होने पर इस अपराध को रोकने के लिए जन्म प्रमाण पत्र/आयु प्रमाण पत्र का उपयोग किया जा सकता है।
  • जन्म प्रमाण पत्र के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ लिया जा सकता है।
  • इस दस्तावेज के माध्यम से बाल श्रमिक जैसे अपराधों को रोका जा सकता।
  • Birth Certificate व्यक्ति को रोजगार प्राप्ति में सहायता प्रदान करता है, इस दस्तावेज से व्यक्ति की आयु को प्रमाणित किया जाता है, किसी दस्तावेज के आधार पर व्यक्ति की आयु के बारे में पता चलता है, व्यक्ति बालिक है या नाबालिक इसकी पुष्टि जन्म प्रमाण पत्र के द्वारा ही की जाती है।

दस्तावेज (Birth Certificate Online Apply Impotant Documents)

शिशु के माता-पिता से संबंधित आवश्यक दस्तावेज

  • अभिभावक/माता-पिता का आधार कार्ड
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड
  • ड्राइविंग लाइसेंस
  • वोटर कार्ड

शिशु के जन्म से संबंधित अस्पताल से जुड़े दस्तावेज

  • शिशु के जन्म से संबंधित अस्पताल के द्वारा प्रदान किया गया प्रमाण पत्र।
  • अस्पताल द्वारा दी गई रसीद।
  • यदि बच्चा 1 वर्ष से अधिक आयु का हो गया है, उसके बाद जन्म प्रमाण पत्र हेतु रजिस्ट्रेशन करने के लिए एफिडेविट आवश्यक है।

जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन माध्यम से बनवाने की प्रक्रिया

  1. आवेदक को अपने क्षेत्र के नजदीकी राजस्व विभाग के कार्यालय तहसील अथवा नगर निगम चले जाना है।
  2. कार्यालय जाने के बाद जन्म प्रमाण पत्र के आवेदन हेतु पंजीकरण फार्म प्राप्त कर लेवें।
  3. फार्म में आपको मांगी गई विभिन्न जानकारियां ध्यान पूर्वक दर्ज करना है जैसे :- आवेदक का नाम, आवेदक के माता-पिता का नाम, आवेदक का जन्म स्थान, ग्राम, जिला, राज्य एवं मांगी गई सभी जानकारियां फार्म में दर्ज कर देनी है।
  4. फॉर्म भरने के पश्चात पत्र के साथ जितने भी आवश्यक दस्तावेज मांगे गए हैं, फिर सभी दस्तावेज आवेदन फार्म के साथ संलग्न कर लेना है।
  5. अब आपको इस आवेदन पत्र को संबंधित कार्यालय में जमा कर देना है।
  6. कार्यालय के अधिकारियों के द्वारा आवेदन पत्र की जांच के बाद पुष्टि होने पर 15 से 20 दिनों में जन्म प्रमाण पत्र आपको उपलब्ध करा दिया जाएगा।

मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं (online janam praman patra kaise banate hain)

Birth Certificate Online Apply करने हेतु सभी जानकारियां आपको स्टेप बाय स्टेप बताई जा रही है, इस ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से आप घर बैठे मोबाइल से जन्म प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं।

  • सर्वप्रथम केंद्र सरकार की Birth & Death Registration की अधिकारिक वेबसाइट पर चले जाएं।
  • आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर आपको User Login विकल्प के अंदर General Public Signup के विकल्प पर क्लिक करना होगा .
  • अब आपको Sign Up करने हेतु फार्म के अंदर आवेदक से संबंधित संपूर्ण जानकारियां दर्ज कर देना है जानकारियां कुछ इस प्रकार हो सकते हैं जैसे : -username, email ID, mobile number, date of occurrence of event आदि .
  • अब आपको (आवेदक को) Place of occurrence of Birth के सेक्शन में state, district, Sub District, Village, registration unit व अन्य सभी जानकारियां दर्ज कर देनी है।
  • संपूर्ण जानकारियां दर्ज करने के पश्चात कैप्चा कोड भर देना है एवं इसके बाद आप सभी को Register के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • जैसे ही रजिस्ट्रेशन सफल होगा अगले पेज पर यूजर आईडी एवं पासवर्ड प्राप्त होगा।
  • आप आपको अपने यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से यूजर लॉगइन के विकल्प में क्लिक करने के बाद यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करके लॉगइन कर लेना है
  • जैसे ही आप लोग इन करते हैं आपको एक नया पेज दिखेगा, इस नए पेज में आपको प्रथम Birth विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, इस फार्म पर आवेदक से संबंधित मांगी गई विभिन्न जानकारियां जैसे :- आवेदक का नाम, आवेदक का जन्म स्थान, जन्मतिथि, अस्पताल का नाम, ग्राम, जिला, राज्य, संभाग आदि मांगी गई जानकारियां दर्ज करनी है।
  • आवेदक से संबंधित सभी जानकारियां दर्ज करने के पश्चात सभी आवश्यक दस्तावेजों को अटैच कर देना है, साथ ही ऑनलाइन शुल्क संबंधित प्रक्रिया को पूर्ण कर लेना है।
  • जैसे ही आपके द्वारा शुल्क का भुगतान किया जाएगा, आपको इसके बाद सबमिट के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • इसके पश्चात दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर Birth Certificate Registration Number प्राप्त हो जाएगा।
  • इस रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आवेदक जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकता है।
  • इन सभी चरणों को पूरा करने के पश्चात ऑनलाइन माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया पूरी हुई।
[1].होम पेजउपलब्ध है
[2].अधिकारिक वेबसाइटcrsorgi.gov.in
5/5 - (3 votes)

Leave a Comment