रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल 2023 | Raksha Pension Shikayat Portal Login Password

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल 2023 क्या है | Raksha Pension Shikayat Portal | उद्देश्य | लाभार्थी | लाभ | दस्तावेज | पोर्टल पर शिकायत कैसे करें | अधिकारिक वेबसाइट | आवेदन | हेल्पलाइन नंबर।

एक व्यक्ति अगर किसी नौकरी को करते हुए अपना सम्पूर्ण जीवन उस नौकरी के लिए लगा देता है, लेकिन जब व्यक्ति का उस नौकरी से रिटायरमेंट होता है, तो उसके सामने उसका एवं उसके परिवार की जीविका चलाने के लिए बहुत ही बड़ा संकट आ पड़ता है, जिससे व्यक्ति को ढेरों चिंताएं सताने लगते हैं, इसी बात पर ध्यान देते हुए ही कई वर्षों पहले ही पेंशन योजना की शुरुआत कर दी गई थी, जिसके माध्यम से नौकरी से रिटायर लोगों को अपनी एवं अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए परेशानियों का सामना न करना पड़े, प्रति माह मिलने वाले इस पेंशन की राशि से व्यक्ति के आवश्यक जरूरतें पूरी हो सके।

लेकिन कई बार ऐसा भी होता है, की नौकरी से रिटायर हुए व्यक्ति पेंशन प्राप्त करने में अनेकों परेशानियों का सामना करना पड़ता है, इसी बात पर पर सरकार द्वारा एक पोर्टल लाया गया है, इस पोर्टल का नाम “रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल” रखा गया है, इस पोर्टल के मध्यम से डिफेंस मिनिस्ट्री से रिटायर हुए सैनिकों की पेंशन से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है।

Raksha Pension Shikayat Portal Login Password
रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल 2023

Raksha Pension Shikayat Porta Key Highlights

[1].पोर्टल नामRaksha Pension Shikayat Porta
[2].किसके द्वारा चालू किया गयासुरक्षा मंत्रालय के द्वारा
[3].वर्ष2023
[4].उद्देश्यपेंशन पानी की समस्या का समाधान करना
[5].लाभार्थीडिफेंस मिनिस्ट्री से रिटायर हुए सैनिक या उनके आश्रित परिवार
[6].संपर्क011 23013627
[7].पोर्टलrakshapension.desw.gov.in

भारतीय आर्मी में मुश्किलों से नौकरी प्राप्त होती है, और नौकरी मिलने के बाद व्यक्ति अपने काम के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर कर देता है, नौकरी की अवधि समाप्त होने के बाद जब व्यक्ति के रिटायरमेंट के रिटायरमेंट की बारी आती है, तो उसे अपनी जीविका चलाने के लिए सरकार के द्वारा प्रतिमाह एक निश्चित राशि पेंशन के रूप में उपलब्ध कराई जाती है।

लेकिन जब बात रिटायरमेंट के बाद पेंशन प्राप्त करने की आती है, तो पेंशन चालू करवाने से संबंधित अनेकों परेशानियां होने लगती है, कारण यह भी हो सकता है, की पेंशन चालू करवाने कैसे है, इससे संबंधित जानकारियों का अभाव हो।

रिटायर सैनिकों की समस्या की ओर ध्यान देते हुए रक्षा मंत्रालय के द्वारा समस्या के निवारण हेतु एक पोर्टल चालू किया गया है, जिसका नाम Raksha Pension Shikayat Portal रखा गया है, इस पोर्टल के माध्यम से रिटायर सैनिकों अथवा उनके आश्रितों की पेंशन से संबंधित सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का उद्देश्य

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का उद्देश्य रिटायर हुए सैनिकों की मासिक पेंशन से संबंधित समस्याओं का समाधान कर सैनिकों के मासिक गुजारे भत्ते के तौर पर पेंशन की राशि उपलब्ध करवाना है, जिससे कि सैनिकों अथवा उनके आश्रितों को जीवन यापन कर पाएं, इसी बात पर गौर करते हुए रक्षा मंत्रालय द्वारा रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल शुरुआत की गई है, इस पोर्टल के माध्यम से सैनिक अथवा उनके आश्रित पेंशन से संबंधित समस्याओं को दर्ज कर पाएंगे, जिसका निवारण किसी पोर्टल के द्वारा किया जाएगा।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल से लाभ

पेंशन चालू करवाने से लेकर पेंशन प्राप्त करने तक जितने भी समस्याएं रिटायर हुए सैनिकोंअथवा उनके परिवारों को जिन भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, उन सभी समस्याओं का शिकायत इस पोर्टल पर दर्ज कराया जा सकता है, दर्ज किए गए शिकायत का पूर्व सेनानी कल्याण विभाग के द्वारा तत्काल ही सुनवाई की जाएगी, यथासंभव प्रयास भी किया जाएगा कि जल्द से जल्द पेंशन प्राप्त करने में आ रही समस्याओं का निवारण हो सके।

पोर्टल लॉन्च करने का यही उद्देश्य है की, सैनिक अथवा उसके परिवार घर बैठे ही पेंशन से जुड़ी समस्याओं का शिकायत घर बैठे ही ऑनलाइन किया जा सके, समस्याओं के निवारण हेतु किसी भी दफ्तर या कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े, इस पोर्टल के अंतर्गत जो भी शिकायतें दर्ज किए जाएंगे उनका स्टेटस भी ऑनलाइन माध्यम से आसानी से देखा जा सकता है, अर्थात दर्ज किए गए शिकायत की कार्यवाही कहां तक की जा चुकी है, इसकी भी जानकारी बड़े ही आसानी से इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है, दर्ज किए गए शिकायत पर कार्यवाही करके जल्द से जल्द पेंशन की राशि उपलब्ध कराई जाएगी।

पात्रता के मापदंड

जितने भी सैनिक इंडियन आर्मी से रिटायर हो चुके हैं वे सभी सैनिक इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जल सेना, थल सेना, वायु सेना के रिटायर सभी सैनिक अथवा उनके परिवार के सदस्य इस पोर्टल में पेंशन संबंधित शिकायत हेतु पात्र होंगे, इनके साथ ही भारतीय आर्मी से जुड़े हुए प्रत्येक बटालियन भी रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने हेतु पात्र होंगे।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल हेतु आवश्यक दस्तावेज

केवल रजिस्टर फोन नंबर ही इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने के लिए आवश्यक है।

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर शिकायत दर्ज कैसे करें?

  • सर्वप्रथम शिकायत दर्ज करने हेतु रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल पर चले जाए।
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको रजिस्टर्ड ग्रीवेंस अथवा शिकायत करें के विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने एक नया बॉक्स खुल कर आएगा, इस बॉक्स पर अपना चालू मोबाइल नंबर जो कि आपके पास उपलब्ध हो, मोबाइल नंबर दर्ज करें और इसके बाद सेंड OTP के विकल्प पर क्लिक करें।
  • आपके द्वारा दर्ज किए गए मोबाइल नंबर पर ओटीपी आया होगा किसे आपको दर्ज करना है, एवं सबमिट के बटन पर क्लिक करना है।
  • अब आपको एक फॉर्म दिखाई देगा जिस पर आपको पेंशन प्राप्त करने को लेकर जो भी समस्याएं आ रही हैं, उन सभी समस्याओं के लिए शिकायत दर्ज करना है, अर्थात पेंशन प्राप्त करने में आपको जो भी परेशानियां हो रही हैं वह सभी परेशानियां यहां पर दर्ज कर देनी है, साथ ही आपसे जो भी दस्तावेज अपलोड करने को कहा जाएगा, वे सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर देने हैं।
  • इसके पश्चात सबमिट के विकल्प पर क्लिक करें।
  • इस प्रकार आपका शिकायत दर्ज हो जाएगा, इसके बाद शिकायत से संबंधित जितने भी प्रक्रियाएं होंगे, उनकी सभी जानकारियां आपको आपके मोबाइल नंबर पर प्रदान की जाएगी।

Raksha Pension Shikayat Porta Helpline Number

यदि आपको शिकायत दर्ज करने हेतु पोर्टल से संबंधित किसी भी प्रकार की परेशानी हो रही है, अथवा आप किसी भी प्रकार का सुझाव देना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध करा दिया गया है, जिस पर आप कॉल करके बात कर सकते हैं, एवं पोर्टल से जुड़े जानकारियां अथवा समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं, हेल्पलाइन नंबर :- 011-23013627

होम पेजउपलब्ध है
अधिकारिक कॉल सेंटर नंबर011-23013627
अधिकारिक ई-मेल rakshapension@desw.gov.in

FAQ –

Q : रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल की देखरेख किस मंत्रालय के द्वारा किया जाता है?

भारत के रक्षा मंत्रालय के द्वारा रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का देखरेख किया जाता है।

Q : रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल किसके लिए चालू किया गया है?

भारत के आर्मी से रिटायर सैनिकों के लिए चालू किया गया है।

Q : रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर क्या है?

रक्षा पेंशन शिकायत निवारण पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर :- 011-23013627 है।

अन्य पढ़ें-

5/5 - (2 votes)

Leave a Comment